Squid Game 2 : जल्द आएगा पॉपुलर कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम’ का दूसरा सीजन
Squid Game Credit: Netflix

टीआरपी डेस्क। नेटफ्लिक्स (Netflix) के सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक ‘स्क्विड गेम‘ (Squid Game) को लेकर शुरू से ही बहुत हाइप था। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और उसके बाद इसने रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप हासिल की। ये एक कोरियन सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है लेकिन इसने दुनिया के हर देश में टॉप 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में जगह बनाई।

इस सीरीज के अब अगले सीजन (Squid Game Season 2) को लेकर बज बना हुआ है। हर तरफ मनोरंजन इस शोज के दीवाने यही जानना चाहते हैं कि इसका अगला सीजन कब आएगा। इस शो के अगले सीजन से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। नेटफ्लिक्स के को-सीईओ ने Ted Sarandos के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है कि इसके दूसरे सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। ये बस स्क्विड गेम यूनिवर्स की शुरुआत है।

इस अपडेट के आने के बाद हर तरफ इसी बात की चर्चा है कि जल्द ही नेटफ्लिक्स इस बात की घोषणा कर सकता है कि इस शो का दूसरा सीजन कब आएगा। पिंकविला में छपी के रिपोर्ट के अनुसार, इस शो के डायरेक्टर ह्वांग डांग ह्युक ने AP से बातचीत के दौरान बताया कि इस शो को लेकर दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि हम ऑयर दबाव और जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसके दूसरे सीजन को लाने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं है।

साल 2021 में रिलीज हुई ये कोरियन सीरीज उस साल की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक थ। स्क्विड गेम 111 मिलियन दर्शक के साथ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज बन गई थी। ये सीरीज उन सभी 94 देशों में टॉप 10 में थी जहां नेटफ्लिक्स की पहुंच है। इस सीरीज के अंत मे भी ये बताया गया था कि इसके अगले सीजन पर विचार किया गया है लेकिन भारी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स इसे जल्दी लाना चाहते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।