टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी सनी लियोन न सिर्फ अपने बिंदास अंदाज के लिए बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी पहचानी जाती हैं। सनी की हर अदा निराली होती है। सोशल मीडिया पर अपने अलग अंदाज से एक्ट्रेस हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान वह अपनी पूरी फैमिली के साथ लॉस एंजिल्स वाले घर में क्वालिटी टाईम स्पेन्ड कर रही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी खासी ऐक्टिव है और रोजाना लॉस एंजिल्स के अपने आलीसान बंगले से पिक्चर्स और वीडियोज़ शेयर कर अपने फैन्स का मनोरंजन कर रही हैं।

सनी ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक बेहद ही खूबसुरत सी पिक्चर शेयर है। ये पिक्चर “Descanso Gardens” की है, जहां सनी सोशल डिस्टेंसिंग में रहने के लिए प्रैक्टिस करती नज़र आ रही है। इस पिक्चर मेें सनी ने जीन्स और वाइट-रेड कॉम्बो का टॉप पहना हुआ है। साथ ही फ़ेस पर मास्क और ब्लैक गोगल्स लगाई हुई है। पिक्चर का बैक ग्राउंड भी काफी अच्छा सा दिख रहा है, फ्लावर्स और फ़ाउंटेन के पास बैठी सनी का लुक देखने लायक है।

पिक्चर शेयर कर सनी ने कैप्शन मेें लिखा- ‘Descanso Gardens

में ताजा हवा और खुबसूरत से प्रकृति के बिच सोशल डिस्टेंसिंग का प्रैक्टिस करने का सबसे बेहतरीन तरीका ।” सनी कि ये पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है फैन्स उनके इस स्टाइल को भी बहुत पसंद कर रहे हैं ।

आपको बता दे की सनी और डेनियल 12 मई को अमेरिका के लिए रवाना हो गए । सनी अपने प्राइवेट जेट से अमेरिका गईं हैं।

यह भी देखें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।