टीआरपी डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दरअसल, एक्टर के खिलाफ बिहार के छपरा कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

ये मामला साल 2019 का है। कहा जा रहा है कि एक्टर ने पत्नी चंदा देवी के नाम से एक जमीन खरीद की डील की थी, जिसके लिए पैसे नहीं चुकाए गए। 22 लाख सात हजार रुपये में बात हुई थी। उसकी रजिस्ट्री 4 जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। नगद रुपये के एवज में खेसारी लाल यादव द्वारा 18 लाख रुपये का चेक दिया गया था जो उन्होंने 20 जून 2019 को अपने खाता में जमा कर दिया।

चेक 24 जून को वापस आ गया। पुनः उन्होंने 27 जून को जमा किया तो बैंक द्वारा 28 जून 2019 को चेक बाउंस होने की जानकारी दी गई। उसको लेकर उन्होंने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा 22 अगस्त 2020 को आरोप पत्र अंदर दफा 406 भादवि व 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत दाखिल किया गया था।

See also  Actor Meghanathan Passed Away : साउथ के दिग्गज अभिनेता मेघनाथन का निधन, फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर बनाई थी खास पहचान

हालांकि, चार साल पुराने इस मामले में खेसारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले कोर्ट ने अंतरिम जमानत ले ली थी, लेकिन अब वह सुनवाई में हाजिर नहीं हो रहे हैं, जिस कारण कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।