मनोरंजन। मोस्ट अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ps1’ की रिलीज के बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि जहां पहली फिल्म की कहानी खत्म हुई थी, अब वहीं से अगली फिल्म की कहानी आगे बढ़ाई जाएगी। ट्रेलर में राजकुमारी नंदिनी यानी ऐश्वर्या तलवार चलाती नजर आ रही हैं। वह फिल्म के सीक्वल में चोल साम्राज्य को खत्म करने की कोशिश करती हुई दिखाई दीं।

फिल्म में ऐश्वर्या का डबल रोल

ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म PS2 में नंदिनी और मंदाकिनी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उनका डबल रोल है। फिल्म के पहले पार्ट में भी उन्होंने डबल रोल निभाया था। हालांकि ये बात फिल्म के क्लाइमैक्स में पता चली थी।

पोन्नियन सेल्वन 2 की स्टारकास्ट

इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा चियान विक्रम, जयम रवि और तृषा कृष्णन, प्रभु, शोभिता धूलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी और प्रकाश राज समेत वो सभी सितारे नजर आएंगे, जो पहले पार्ट में भी थे। बता दें कि 250 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 28 अप्रैल,2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

See also  कोरोना से जंग में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत समेत कई सुपर स्टार ने बनाई शॉर्ट फिल्म, क्या आपने देखी...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।