बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर दो लोगों ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। दोनों युवक तार तोड़कर फार्म हाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि यह मामला चार जनवरी का है। वाजे गांव में अर्पिता फार्म हाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा गार्ड ने दोनों को पकड़ लिया।

दोनों ने सुरक्षागार्ड्स को अपना गलत नाम बताया और दोनों खुद को सलमान खान के फैन कहने लगे । इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। दोनों के पास फर्जी आधार कार्ड मिले। वहीं, पनवेल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस ने जानकारी दी कि एक का नाम अजेश कुमार ओमप्रकाश गिल है तो दूसरे का नाम गुरुसेवक सिंह तेजसिंग सीख है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों का उद्देश्य क्या था।

पिछले कुछ सालों से लॉरेंश बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। धमकी मिलने के बाद से सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को खुलेआम धमकी दे रहे हैं। सरकार द्वारा सलमान खान को Y+ सेक्योरिटी मिली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।