नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वो बढ़ती उम्र के कारण होने वाली बीमारियों से जूझ रहे थे। दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली स्थित प्रेयर हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगा।

पद्मश्री से सम्मानित दिनयार बाजीगर, 36 चाइना टाउन, खिलाड़ी और बादशाह जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल में किरदार निभाया है। दिनयार ने करियर की शुरूआत बतौर थियेटर आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने हिंदी के अलावा गुजराती प्ले में काम किया है।

दिनयार के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। पीएम ने ट्विटर पर लिखा कि ‘पद्मश्री दिनयार कॉन्ट्रैक्टर हम सबके लिए स्पेशल थे क्योंकि उन्होंने खुशियां फैलाने का काम किया है। उनकी एक्टिंग से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। थियेटर, टीवी और सिनेमा के साथ उन्होंने सभी माध्यमों में बखूबी काम किया। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

See also  क्या सुशांत सिंह राजपूत को सुनाई देती थीं अजीब-अजीब आवाजें, परवीन बाबी जैसी हो गई थी हालत

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।