देखें रेड से पहले क्रूज पर हो रही पार्टी का Video हुआ वायरल, नशे में झूमते नजर आ रहे हैं लोग... यही से आर्यन खान को किया गया था अरेस्ट

टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के अरेस्ट होने के बाद सोमवार को उस क्रूज का एक वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें लोग बेफिक्र नाचते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी पार्टी का है, जहां से आर्यन खान समेत 8 को पकड़ा गया था। हालांकि, इस वीडियो को लेकर NCB ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ना ही टीआरपी इस वीडियों की पुष्टि करता है।

बता दें कि इस वक्त नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की हिरासत में हैं। NCB ने आर्यन खान सहित आठ लोगों को शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज में रेव पार्टी करते हुए हिरासत में लिया गया था।

See also  Breaking : क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को मिली जमानत, NCB को सबूतों से छेड़छाड़ होने का शक

बता दें कि आरोपी के पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए (एक्स्टसी) की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। वहीं यह भी जानकारी आ रही है कि आर्यन कई ड्रग पेडलर और ड्रग्स सप्लायर के टच में थे। उस सबूत के आधार पर ही NCB ने दोनों आर्यन और अरबाज को आमने-सामने बैठाया और जमकर सवाल-जवाब किए।

आर्यन ने गिरफ्तारी के बाद एनसीबी को अपनी सफाई में कहा था कि उन्हें गेस्ट के तौर पर क्रूज में बुलाया गया था और उन्होंने इसके लिए कोई पैसे नहीं लिए थे। आर्यन ने यह भी दावा किया था कि उस पार्टी में उनके नाम पर लोगों को इनवाइट किया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।