Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) का ग्रैंड प्रीमियर 17 को हो गया है। इस बार शो में 13 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए है। ऐसे में शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता दोगुनी हो गई है। शो को शुरू हुए 24 घंटे भी नहीं हुए है कि बिहार की रहने वाली कंटेस्टेंट मनीषा रानी काफी वायरल हो रही है। ​​

सलमान को बुलाया ‘बिहार का जीजा’

मनीषा रानी ने ​​स्टेज पर आते ही शो होस्ट सलमान खान की भी बोलती बंद कर दी थी। इतना ही नहीं मनीषा के घरवालों ने सलमान खान को ‘जीजाजी’ कह दिया। दरअसल, बिग बॉस के घर में जाने से पहले मनीषा ने एक आखिरी बार अपने परिवार वालों से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान इन्फ्लुएंसर के परिवार वालों ने ही सलमान खान को ‘जीजाजी’ कह दिया। मनीषा का कहना है कि वह सलमान को बचपन से ही प्यार करती है।

मनीषा रानी ने एंट्री लेते ही लगातार बोलना शुरू कर दिया जिसे देखकर ना केवल सलमान खान बल्कि शो में आए बाकी मेहमान भी शॉक्ड हो गए थे। मनीषा रानी बिहार की रहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

शो से बाहर हुए कंटेस्टेंट पुनीत

कंटेस्टेंट पुनीत को बिग बॉस ने रातों-रात ही घर से बाहर कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि पुनीत शो में आते ही हंगामा मचा रहे थे और बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।