नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी पीसी चाको ने एग्जिट पोल्स के नतीजों को खारिज करते हुए कहा है कि असली परिणाम कुछ और आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्वे के अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन करेगी। चाको ने कहा कि उनकी नजर में एग्जिट पोल रिजल्ट्स सही नहीं हैं।

ध्यान रहे कि शनिवार को वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल्स के आए सभी नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) की सत्ता वापसी का स्पष्ट संकेत मिला है जबकि कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर होने की आशंका जताई गई है।

इस पर पीसी चाको ने कहा कि सबकुछ परिणामों पर निर्भर करता है। एक बार रिजल्ट्स आ जाएं, फिर हम बातचीत करेंगे। मुझे लगता है कि सर्वे सही नहीं हैं। कांग्रेस सर्वे के पूर्वानुमानों से बेहतर करने जा रही है।

इंडिया टुडे-ऐक्सिस पोल के अनुसार, दिल्ली में लगातार 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस को सिर्फ 5 पर्सेंट वोट मिलने जा रहा है। यह 2015 में उसे मिले वोट का आधा है।

See also  अब सीएम योगी ने दिए लखनऊ का नाम बदलने के संकेत

2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 10 प्रतिशत वोट हासिल किए थे और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। तब 70 सीटों में से एक पर भी कांग्रेस को जीत नसीब नहीं हुई थी। कुछ यही हाल इस बार भी होने की आशंका है। एक्जिट पोल्स की मानें तो दिल्ली में कांग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुलने वाला।

दरअसल, एग्जिट पोल्स के मुताबिक कांग्रेस के पारंपरिक वोटर रहे मुस्लिमों ने भी इस बार आप का रुख कर लिया। मुस्लिम मतदाताओं ने बीजेपी की हार सुनिश्चित करने के लिए रणनीति के तहत एकतरफा वोट किया।

उसे डर था कि अगर कांग्रेस और आप के बीच वोट बंट गए तो भाजपा को फायदा हो सकता है और वह सत्ता की कुर्सी तक पहुंच सकती है।

उधर, कांग्रेस की तरफ से गाहे-बगाह यह मैसेज मिला कि वह दिल्ली में अपना दमखम दिखाने में बहुत दिलचस्पी नहीं ले रही है। पार्टी ने दिल्ली चुनाव में ठीक से प्रचार तक नहीं किया।

See also  CG Assembly Elections 2023: चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त किए तीन विशेष प्रेक्षक,आचार संहिता उल्लंघन की लगातार मिल रही शिकायत

आखिरी वक्त में राहुल और प्रियंका गांधी ने मुस्लिम बहुल इलाकों में कुछ रैलियां की थीं। पार्टी की दिल्ली चुनाव से बेरुखी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपना घोषणा पत्र जारी करते वक्त भी ठीक से मीडिया मैनेजमेंट करने की जरूरत नहीं समझी।

बहरहाल, एग्जिट पोल को नकारने में भाजपा भी पीछे नहीं रही है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के नतीजे घोषित होने के बीच ट्वीट कर दावा कर डाला कि बीजेपी 48 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।