टीआरपी डेस्क। गुजरात के भरूच जिले में दाहेज स्थित एक केमिकल फैक्ट्री की भट्ठी में बुधवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग जाने से 5 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों कर्मचारी के झुलसने की खबर हैं।

एक न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक भरूच के जिलाधिकारी एम डी मोदिया ने कहा, ”कृषि-रसायन कंपनी की भट्ठी में दोपहर को हुए विस्फोट में करीब 35 से 40 लोग झुलस गए। इन सभी लोगों को भरूच के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं।” उन्होंने बताया कि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

मोदिया ने बताया कि निकटवर्ती लाखी और लुवारा गांवों को एहतियातन खाली कराया जा रहा है क्योंकि फैक्टरी के निकट जहरीले रसायनों के संयंत्र हैं।

See also  Hockey World Cup 2026 India vs Wales: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया