टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर में दो नाबालिग छात्राओं काे बंधक बनाकर यौन शोषण के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़कों ने दो छात्राओं को बड़ी चालाकी से अगवा कर लिया। फिर एक हॉस्टल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की।

उन्होंने इस घटना का अश्लील वीडियो बनाने का भी प्रयास किया। बताया जाता है कि जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उनके ऊपर ही चोरी का आरोप लगाकर FIR दर्ज करा दी गई। उधर पीड़ित छात्राओं ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले के खुलासे के बाद SP के निर्देश पर अब दोनों नाबालिग लड़कों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

पार्टी का झांसा देकर छात्राओं को बुलाया

जीवन जांगड़े, थाना प्रभारी सन्ना से मिली जानकारी के मुताबिक, आदिवासी छात्रावास कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों खाली पड़ा है। आरोप है कि हॉस्टल अधीक्षिका प्रशंसा खाखा के नाबालिग बेटे ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर रविवार को दो छात्राओं को यहां पार्टी का झांसा देकर बुलाया था। यहां पर नाबालिग लडकों ने दोनों छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की लड़कियों को किचन में बंधक बनाकर उनके साथ रेप करने का प्रयास भी किया गया।

See also  Trending News: अंगारों पर चलकर हुआ दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश, रायगढ़ में अग्नि परीक्षा की अनोखी परंपरा

छात्राओं के विरोध करने पर उन्हीं पर लगा दिया चोरी का आरोप

बताया जाता है कि पीड़ित लड़कियां पूरी रात बंधक रही। उन्हें जबरदस्ती शराब पिलाने का भी प्रयास किया गया। पीड़ित छात्राओं ने बताया है कि दोनों किशोरों ने उन्हें सारी रात बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उन्हें जबरदस्ती शराब पिलाने, दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का भी प्रयास किया। छात्राओं के विरोध करने पर उनके ऊपर चोरी का आरोप लगा दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि सोमवार को अधीक्षिका और उसका पति मारपीट करते हुए दोनों छात्राओं को थाने लेकर गए और चोरी की शिकायत कर दी।

उधर थाने से बाहर निकलकर दोनों छात्राओं ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में और उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। जिसके बाद SP के निर्देश पर हॉस्टल अधीक्षिका, उसके पति, बेटे और उसके दोस्त पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। इनके खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

See also  भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत एसीएम एवं पार्टी सदस्य का पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…