पूर्व BMO पर लगा शासकीय कोष को नुकसान पहुंचाने का आरोप, जिला पंचायत सदस्य ने की शिकायत
पूर्व BMO पर लगा शासकीय कोष को नुकसान पहुंचाने का आरोप, जिला पंचायत सदस्य ने की शिकायत

बस्तर। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी राजन पर लगा शासकीय कोष को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है।

दरअसल जिला पंचायत सदस्य धरमूराम मंडावी ने पूर्व BMO डॉ. डी राजन के खिलाफ बस्तर कमिश्नर से शिकायत की है। धरमूराम मंडावी ने बिंदुवार की गई शिकायत में बताया है कि बीएमओ तोकापाल रहते हुए सीएचसी के स्टाफ का वेतन लंबित रखकर आयकर की राशि शासकीय खाते में जमा नहीं की गई थी, जो सीधे शासकीय कोष को नुकसान पहुंचाने की श्रेणी में आता है।

वर्ष 2015 में दो जगह से यात्रा भत्ता आहरण कर 92 हजार 720 रुपए की आर्थिक नुकसान शासन को पहुंचाया। शिकायत के बाद चालान के जरिए रकम जमा की गई।

आगे धरमूराम मंडावी ने कहा यही नहीं बीएमओ नानगूर रहते हुए कर्मचारियों को वितरित की जाने वाली अल्टरनेटिव वैक्सीन डिलीवरी की रकम आहरण कर अपने पास रख ली और मांगे जाने पर कार्रवाई की धमकी देकर धौंस दिखाया। इस मामले की शिकायत होने के बाद रातों-रात रकम घर घर जाकर बंटवा दी. इस शिकायत को सही पाते हुए तत्कालीन सीएमएचओ ने इन्हें नानगूर बीएमओ के पद से हटा दिया था।

See also  लोकसभा में 14 और राज्यसभा में 15 बिल पास, सत्र की सफलता से भाजपा गदगद

शिकायत करते हुए सदस्य मांडवी ने मांग की है कि तत्काल अधिकारी से प्रभार लेकर किसी दूसरे अधिकारी को सौंपा जाए, जिससे बस्तर की लचर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौट सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर