सिंहदेव
सिंहदेव

अंबिकापुर। अंबिकापुर के बधियाचुआ गांव में जंगलों की अवैध कटाई और भूमाफियाओं का कब्जा और जिला प्रशासन की कार्रवाई कुछ भी नहीं हो रही। जिससे नाराज होकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही हैं।

दरअसल यह मामला बधियाचुआ ग्राम पंचायत का है, जहां 100 एकड़ से अधिक जमीन पर भूमाफियाओं ने जंगलों की कटाई कर कब्जा जमा लिया है। ग्राम पंचायत के उप सरपंच ने जिला प्रशासन और वन विभाग को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसके बाद ग्राम पंचायत के लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम से इसकी शिकायत की गई तो इसकी जानकारी लगते ही ग्राम पंचायत बधियाचुआ के उस जंगल के क्षेत्र में पूर्व डिप्टी सीएम पहुंचे और देखा कि 100 एकड़ से अधिक की भूमि पर कब्जा दिख रहा है। लेकिन इसकी जानकारी वन विभाग को देने के बावजूद भी ग्रामीणों की बात को झूठ बतलाकर अपने आप को सही साबित करने में लगा हुआ है।

See also  Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र 2025 से पहले आज सर्वदलीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे अध्यक्षता