अजय चंद्राकर

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने ट्विटर के जरिए सरकार पर हमला बोला है। भूपेश सरकार पर में उन्होंने आरोप लगाया है कि हर गलत काम को सरकारी संरक्षण दिया जा रहा है। चारों ओर छत्तीसगढ़ को लूटने की होड़ मच गई है।

अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए लिखा है कि केंद्र सरकार को दोष दिए बगैर भी कुछ अच्छी बातें हो सकती है। उन्होंने सरकार से पूछा कि, यह बताने का कष्ट करें कि 36 हजार किसानों को कब तक स्थायी बिजली कनेक्शन मिल जाएगा? यह आपकी घोषणा भी है।

चंद्राकर ने अपने दूसरे ट्वीट में संस्थाओं का नाम बदले जाने पर सवाल उठाया और लिखा कि, शासन ने संस्थाओं के नाम बदलने का जो सिलसिला शुरू किया है, आगे चलकर इसका परिणाम क्या होगा? उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार स्थायी नहीं होती। उन्होंने यह भी लिखा कि इस प्रक्रिया से स्व.महेंद्र कर्मा और स्व.चंदूलाल भी सहमत नहीं होंगे।

See also  Smart Chatbot Nagar Nigam : राज्य का पहला ‘स्मार्ट चैटबॉट’ नगर निगम ! चंद मिनटों में मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र और प्रॉपर्टी टैक्स का ब्यौरा…
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…