मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म ने 12वें दिन भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। अक्षय कुमार,

करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म को रिलीज हुए

12 दिन हो गये हैं। हालांकि, अभी भी फिल्म की कमाई में कोई गिरावट देखने को नहीं

मिल रही है।

 

वहीं, शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है। कि अक्षय कुमार

और करीना कपूर की फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की है।

 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज’ सलमान खान

की फिल्म दबंग 3 को भी कमाई के मामले में पछाड़ रही है। खास बात तो यह है कि साल

2019 में ही यह फिल्म अक्षय कुमार की चौथी सबसे हिट फिल्म बनी है।

 

अक्षय कुमार की फिल्म ने देश में ही नहीं, विदेशों में भी धमाकेदार ओपनिंग की। ‘गुड न्यूज’ में

एक्टिंग की बात करें तो अक्षय कुमार ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से निभाया है।और करीना

See also  उरला में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सीएम भूपेश बघेल से मिला प्रतिनिधि मंडल, रविवार को एसएसपी लेंगे बैठक

कपूर ने भी शानदार तरीके से उनका साथ दिया है। दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के

देसी कैरेक्टर स्क्रीन पर आते ही कई रंग भर देते हैं। उनका बिंदास अंदाज और डायलॉग भी चेहरे

पर हंसी ले आता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।