Google-Doodle : आज मदर्स डे के मौके पर गूगल ने तैयार किया बेहद खास डूडल, तस्वीरों के जरिए मां को प्रेम का दे रहा संदेश

नेशनल डेस्क। गूगल हर खास मौके को बेहद खास बनाने के लिए अपना डूडल तैयार करता है। इसी कड़ी में सर्च इंजन गूगल ने भी आज अपने डूडल से मदर्स डे को बेहद खास बना दिया है।

दुनिया भर में ऐसे तो मदर्स डे अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है पर भारत सहित ज्यादातर देशें में मां को समर्पित ये खास दिन मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यानी 2022 में ये दिन 8 मई को पड़ रहा है।

बता दें Google ने मदर्स डे के मौके पर चार स्लाइड्स के साथ एक विशेष Gif Doodle तैयार किया है। डूडल स्लाइड में एक बच्चे और मां के हाथों के चार तस्वीरों को दिखाया गया है। पहली स्लाइड में, बच्चे को मां की उंगली पकड़े हुए दिखाया गया है। दूसरी स्लाइड में दिखाया गया है कि वे ब्रेल में पढ़ रहे हैं, तीसरी स्लाइड में उन्हें एक नल के नीचे हाथ धोते हुए दिखाया गया है और आखिरी में माँ और बच्चे को पौधे लगाते हुए दिखाया गया है।

See also  जानिए Google कब से बंद कर रहा है अपनी मुफ्त सर्विस, अब यूजर्स को देना होगा इतने रुपये चार्ज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर