नारायणपुर। जिले में सुरक्षा बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदखुशी कर ली है। बैरक में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर फौरन साथी जवान वहां पहुंचे, तब तक हेड कॉन्स्टेबल जवान अरुण उइके की मौत हो चुकी थी। मृतक का नाम अरुण उइके बताया जा रहा है। जवान कोहकामेटा थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार जवान मूलता: धमतरी जिले के सिहावा का रहने वाला है। जो कोहकामेटा थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे और आज सुबह उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बैरक में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जवान मौके पर पहुंचे तब तक अरुण उइके की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में जवान को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  CG News: धरमजयगढ़ रेंज में फिर एक हाथी की मौत, मेड़रमार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश