नई दिल्ली। Health Tips : अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है, तो हो सकता है कि इसका कारण आपकी नींद से जुड़ा हो। विशेषज्ञों के मुताबिक, नींद की गुणवत्ता और अवधि सीधे तौर पर शरीर के वजन को प्रभावित करती है। दरअसल, सोते समय शरीर में कुछ हार्मोन रिलीज होते हैं जो वजन नियंत्रण में अहम भूमिका निभाते हैं।

Health Tips : नींद और हार्मोन का कनेक्शन

दिल्ली के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय कुमार के अनुसार, नींद के दौरान कोर्टिसोल नाम का हार्मोन रिलीज होता है। यह सुबह के समय अपने उच्चतम स्तर पर होता है और दिन भर धीरे-धीरे कम होता जाता है। जब तक कोर्टिसोल पूरी तरह से कम नहीं होता, तब तक अच्छी नींद नहीं आती। यह हार्मोन वजन बढ़ने की एक प्रमुख वजह है। साथ ही, नींद की कमी से भूख बढ़ती है जिससे अधिक खाना खाने की प्रवृत्ति होती है।

Health Tips : मेटाबॉलिज्म और हार्मोन पर असर

See also  खाद्य कानूनों में बदलाव से मिलावटखोरों को राहत, सेहत पर मंडराता खतरा...

नींद की कमी मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है जिससे कैलोरी का जलना कम हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा, नींद की कमी से दो महत्वपूर्ण हार्मोन – लेप्टिन और घ्रेलिन – का संतुलन बिगड़ जाता है। लेप्टिन जहां भूख को नियंत्रित करता है, वहीं घ्रेलिन भूख बढ़ाने का काम करता है। नींद की कमी से लेप्टिन कम और घ्रेलिन ज्यादा हो जाता है, जिससे व्यक्ति बार-बार भूख महसूस करता है।

Health Tips : थकान और तनाव भी वजह

कम नींद लेने से शरीर थका हुआ रहता है, जिससे व्यक्ति व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधियों से बचता है। साथ ही, नींद की कमी तनाव को भी बढ़ाती है, जो वजन बढ़ाने में सहायक बनता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि कम नींद लेने वालों में बीएमआई और मोटापा बढ़ने की संभावना अधिक होती है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।