टीआरपी। सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को अतिरिक्त देखभाल और पोषण की जरूरत होती है। ठंडी हवा, कम धूप और बदलती दिनचर्या का असर सीधे इम्यूनिटी और स्किन पर ज्यातर देखने को मिलती है। ऐसे में अगर डाइट में देसी सुपरफूड शामिल किया जाए, तो सेहत को मजबूत बनाना काफी आसान हो जाता है।

आंवला एक ऐसा फल है जो सर्दियों में आसानी से मिल जाता है। जिसे आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो बीमारियों से तो बचाता ही है, बल्कि शरीर को भी अंदर से ताकत देता हैै। आइए जानते है। सर्दियों मेें आंवला खाने से क्या-क्या फायदे होते है।

आंवला सेवन करने के फायदे

इम्युनिटी को मजबूत रखना
आंवला विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है, जो ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी, वायरल और अन्य इन्फेक्शन से बचाव करता है। रोजाना आंवला का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आने वाली मौसमी बीमरियां दूर भागती है।

See also  अगर आपने अब तक नहीं ली है कोरोना वैक्सीन तो जरूर पढ़ें यह खबर

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
ठंड के मौसम में अपच और कब्ज की समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है। यह समस्या हर उम्र में देखने को मिलती है। ऐसे में आंवला फल फाइबर से भरपूर होता है। जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह आंतों को साफ रखने में मददगार होता है और गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतों सेे राहत दिलाता है।

स्किन में नेचुरल ग्लो देना
सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान सी होने लगती है। ऐसे में यदि आंवला का सेवन किया जाए, तो यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। स्किन साफ और चमकदार दिखती है। इसके नियमित सेवन से पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या भी कम होती है।

बालों को बनाता है मजबूत
आंवला का सेवन करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्व बालों का झड़ना कम करते हैं। इससेे बालों में प्राकृतिक चमक भी आती है और समय से पहले सफेद होने की समस्या घटती है।

See also  एमपी में पकड़े गए फर्जी डॉक्टर के मामले में चौंकाने वाले हो रहे हैं खुलासे, डॉक्टर डेथ की केवल एक डिग्री ही वैध, अब छत्तीसगढ़ में भी होगी डॉक्टरों की डिग्री की जांच

शरीर को गर्म और एनर्जेटिक रखता है
आंवला शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखता है, यह सर्दियों की सुस्ती से बचाने में मदद करता है। थकान को दूर करता है और शरीर को एक्टिव एवं एनर्जेटिक रहता है। जो दिनभर काम करने की क्षमता बढ़ाता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
आंवला कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। सर्दियों में आंवला खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।