टीआरपी डेस्क। कहते हैं, अच्छे लाइफस्टाइल के लिए वॉकिग, योग और हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। जो आपकों कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है। दैनिक जीवन में अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहे है तो आप डॉक्टर के पास जाने से बच सकते हैं। इतना ही नहीं, पूरा दिन आप एक्टिव और ताजा महसूस करेंगे। लेकिन, कैंसर की बीमारी जिसे सुनकर इंसान का रूंह कांप उठता है।

भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। WHO की नई रिपोर्ट के अनुसार,भारत में कैंसर के मामले काफी स्पीड से बढ़ रहे हैं। हाल की रिपोर्ट बताती है कि, महिलाएं सबसे ज्यादा कैंसर से पीड़ित हुई है। हर 10 में से एक भारतीय कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है।

अगर कुछ सालों में देखा जाए तो कैंसर के 16 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं, 9 लाख जान कैंसर की बीमारी से गई है। हालांकि, 30 से 50 प्रतिशत तक हेल्दी लाइफस्टाइल से कैंसर जैसी बीमारी को रोका जा सकता है।

See also  पटना कोचिंग बवाल में नया मोड़, क्या सच में सरेंडर करेंगे खान सर?

भारत में बढ़ रहा है कैंसर का खतरा

भारत में सबसे ज्यादा महिलाएं कैंसर से पीड़ित है। लेकिन, मौतों का आंकड़ा काफी कम है। देखा जाए तो महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, वहीं पुरुषों में फेफड़े और गैस्ट्रिक कैसर सबसे अधिक होता है। इससे होने वाली मौतें भी सबसे ज्यादा होती है।

इसका कारण लक्षण का देर से पकड़ में आना है। सबसे ज्यादा भारत में मुंह के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे ओरल कैंसर भी कहते हैं। लंग कैसर से ज्यादा भारत में ओरल कैंसर के मामले दर्ज किए गए हैं। जो कि पुरुषों में सबसे अधिक होते हैं।

वहीं, एल्कोहल से 7 तरह के कैंसर रिस्क का मामला बढ़ रहा है। जिनमें ओरल, फेफड़े, पेट और कोलन कैंसर हैं। अगर तंबाकू के साथ एल्कोहल की मात्रा सबसे अधिक हो तो कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

कैसे करें कैंसर से बचाव

सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि आखिर कैंसर से बचाव कैसे करें ? एक्सपर्टस के मुताबिक कैंसर को लेकर जागरूकता, वैक्सीनेशन और जांच सबसे अधिक प्रभावी है। पर लापरवाह लाइफस्टाइल की वजह से हाल के समय में इस बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ गया है। आखिर कैंसर के खतरे को कैसे कम किया जाए, आइए जानते है बाबा रामदेव से

See also  दलदल में फंसकर हाथी के बच्चे की मौत

भारत का कैंसर मैप

•             ब्रेस्ट कैंसर- हैदराबाद

•             सर्वाइकल कैंसर- नार्थ ईस्ट

•             ओरल कैंसर- गुजरात

•             लंग कैंसर- श्रीनगर

•             प्रोस्टेट कैंसर- दिल्ली

          

बेशक ही कैंसर की बीमारी सबसे ज्यादा खतरनाक है, लेकिन सही समय रहते इसकी पहचान करना बेहद आवश्यक है। क्यों कि, शुरूआती स्टेज में कैंसर का पता चलते ही इलाज शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से इसके बढ़ने के चांसेस काफी कम हो जाते हैं। 100 में से 70 प्रतिशत लोगों को लास्ट स्टेज में कैंसर का पता चलता है। जिससे मरीज का ठीक होना काफी मुश्किल हो जाता है। हर 9 में से एक पर कैंसर का खतरा मंडरा रहता है।

पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा कैंसर

•             फूड पाइप कैंसर-13.6%

•             लंग्स का कैंसर- 10.9%

•             पेट का कैंसर – 8.7%

महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा कैंसर

•             ब्रेस्ट कैंसर- 14.5%

•             सर्विक्स कैंसर- 12.2 %

•             गॉल ब्लैडर कैंसर- 7.1%

See also  Flipkart Big Billion Days Sale 2025: 23 सितंबर से शुरू, iPhone 16 सीरीज पर भारी डिस्काउंट

कैंसर के रिस्क फैक्टर

कैंसर का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल को बताया जा रहा है। मोटापा कैंसर जैसी बीमारियों के बढ़ने का जड़ है। स्मोकिंग और शराब का सेवन करने से कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। वहीं, प्रदूषण,  सनबर्न की वजह से भी कैंसर तेजी से पनप रहा है।

कैंसर में कारगर

आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जो शरीर को हेल्दी रखने और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती हैं। स्वामी रामदेव की मानें तो व्हीटग्रास, गिलोय, एलोवेरा, नीम, तुलसी, हल्दी जैसी घर में आसानी से मिल जाने वाली चीजें कैंसर के जोखिम को कम करती हैं।