टीआरपी डेस्क। Diwali Health Tips : दिवाली का त्योहार बिना मिठाइयों के अधूरा लगता है। लेकिन डायबिटिक लोगों के लिए यह समय परेशानी का कारण बन सकता है। मिठाई खाते ही ब्लड शुगर बेकाबू हो सकता है।यदि आप थोड़ी समझदारी और संयम दिखाएं, तो मिठाइयों का आनंद भी ले सकते हैं और सेहत भी कोई समझौता नहीं होगा।

भारत में बढ़ रहे हैं डायबिटीज के मरीज

WHO के मुताबिके, भारत में 45 साल से ज्यादा उम्र के लगभग 20% लोग डायबिटीज से प्रभावित हैं। यानी लगभग 5 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं।

दिवाली में ब्लड शुगर पर कैसे रखें कंट्रोल

दिवाली पर घरों में रसगुल्ला, लड्डू, गुलाब जामुन जैसे मीठे पकवान बनते हैं, जिनमें घी और शक्कर भरपूर होती है। ये चीजें शरीर में तुरंत ग्लूकोज छोड़ती हैं, जिससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा तले-भुने स्नैक्स और त्योहार का तनाव भी ब्लड शुगर को बढ़ाता है। त्योहार में शुगर 20–30% तक बढ़ सकता है।

  • खाली पेट न खाएं मिठाई ।
  • भोजन के बाद ही करें मिठाई का सेवन।
    -कम मात्मिरा में खाएं मिठाई।
  • प्रोटीन-फाइबर के सेवन के बाद ही खाएं मिठाई खाएं। जिससे शरीर में शुगर धीरे रिलीज होगी।
  • ऐसी मिठाइयां चुनें जिसमें फैट हो। (ड्राय फ्रूट्स या देसी घी की मिठाई।)
  • फैट-फ्री, सिर्फ शुगर वाली मिठाई से बचें।
  • आर्टिफिशियल स्वीटनर से रहें सावधान। (ये मेटाबॉलिज्म पर असर डाल सकते हैं।)
  • सोने से पहले मिठाई न खाएं। (इससे रात में ब्लड शुगर बढ़ सकता है।)
  • मीठा खाने के बाद 1 चम्मच विनेगर लें। (ACV शुगर कंट्रोल में मदद करता है।)
  • मीठा खाने के बाद थोड़ी चहलकदमी करें। (हल्की वॉक या एक्टिविटी ज़रूरी है।)
  • दिनभर में 8–10 गिलास पानी पिएं। (डिहाइड्रेशन से बचें।)
  • ब्लड शुगर रोजाना मॉनिटर करें। (कौन सी मिठाई कितना असर डालती है समझने की कोशिश करें।)
  • माइंडफुल ईटिंग अपनाएं।(धीरे-धीरे चबाएं, ओवरईटिंग न करें।)
  • 8 घंटे की नींद ज़रूरी है। (नींद की कमी से इंसुलिन बिगड़ता है।)
See also  Terror of Crooks : राजधानी में बदमाशों का आतंक! साइकिल सवार युवक पर हमला, युवक ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो…

स्ट्रेस को न करें नजरअंदाज

त्योहारों का तनाव भी शुगर बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाता है। योग, मेडिटेशन और अपनों के साथ मुस्कुराहट भरे पल ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार हो सकता हैं।

दिवाली पर डायबिटीज से जुड़े कुछ आम सवाल:

  • क्या डायबिटिक लोग मिठाई बिल्कुल न खाएं ?
    मिठाई खाने की सलाह पहले डॉक्टर से लें और कम शुगर वाली मिठाइयां खाएं।
  • मिठाई खाने पर शुगर बढ़ा तो ?
    हल्की वॉक करें, पानी पिएं और अगला मील हाई फाइबर और कम कार्ब्स वाला लें।
  • हेल्दी मिठाई कैसे बनाएं ?
    चीनी की जगह खजूर, अंजीर का इस्तेमाल करें और गुड फैट जैसे नट्स, दूध मिलाएं।

Diwali Health Tips : त्योहार के मौके पर सेहत से समझौता न करें। अपने परिवार और खुद के लिए सजग रहें। मिठाई खाएं लेकिन समझदारी के साथ।