टीआरपी डेस्क। सर्दियों का मौसम आते ही ठंड का प्रकोप बढ़ने लगता है। ऐसे में बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि उनको दिनभर की भागदौड़ की चक्कर में धूप में बैठने का बिल्कुल टाइम नहीं मिल पाता हैं। जिस वजह से लोगों में विटामिन डी की कमी आने लगती है। आपको बता दें कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर के कई विभिन्न कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे विटामिन की कमी न हो पाए।

बता दें, शरीर खुद सूरज की रोशनी से बनता है, लेकिन ज्यादातर लोग अपने कामों की व्यस्तता की वजह से धूप में नहीं बैठ पाते है। जिससे विटामिन डी की मात्रा बढने लगती है। वहीं अगर आप खान-पान में सहीं चीजों को शामिल करेेंगे, तो यह कमी दूर हो सकती है।

अंडे का सेवन


अंडा विटामिन डी का एक बहुत अच्छा और असरदार स्रोत माना जाता है। रोजमर्रा की भागदौड़ में अंडा ऐसा फूड है, जिसे बनाना भी आसान है, और यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है। सर्दियों में रोज दो अंडे का सेवन करने विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है और शरीर को भी प्रोटीन भी मिलता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं।

See also  Corona Immunity Booster : कोरोना काल में हलवाई ने लॉन्च किया इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाले रसगुल्‍ले

दूध का सेवन

अगर आप शाकाहारी हैं, तो दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते है। ठंड में रोजाना एक गिलास गुनगुने दूध का सेवन करने से न केवल आपके शरीर को गर्माहट मिलेगी, बल्कि हड्डियां भी मजबूत बनी रहेगी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए यह आदत मददगार हो सकती है।

मछली का सेवन


सर्दियों में मछली खाने से शरीर को अंदर से ताकत मिलती है, और इम्युन सिस्टम मजबूत रहता है। इसी के साथ विटामिन डी की कमी भी नहीं होती है। इसके सेवन से जोड़ों में दर्द और सूजन में कमी देखने को मिलती है, जो अक्सर ठंड के मौसम में बढ़ जाती है।

मशरूम खा सकते हैं


मशरूम एक ऐसा फूड है, जिसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन डी पाया जाता है। यह शाकाहारी लोगों के लिए परफेक्ट है। सर्दियों में मशरूम की सब्जी या सूप के रूप में सेवन किया जा सकता हैं। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देता है। यह हल्का होने के कारण पचने में भी आसान होता है।

See also  पवार का स्वास्थ्य खराब ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

ड्राय फ्रूट्स खा सकते हैं


सर्दियों में ड्राय फ्रूट्स को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। हालांकि इनमें विटामिन डी बहुत ज्यादा नहीं होता, लेकिन ये शरीर के लिए ये बेहतर होता है। बादाम, अखरोट और अलसी जैसे बीज शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं, और ठंड के मौसम में जरूरी फैट भी प्रदान करते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।