Horoscope 4 June 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Horoscope 4 June 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुधर चुके हैं आप।

वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार रुक-रुक कर अच्‍छे ढंग से चलता रहेगा।

कर्क-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार आपका चलता रहेगा।

See also  Horoscope 24 February 2025 : इस राशि के लोगों को आज तरक्की के नए अवसर होंगे प्राप्त, जानें क्या कहतें है आपके सितारें

सिंह-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह की भी आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार आपका अच्‍छी स्थिति में रहेगा।

कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

तुला-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। पूंजी का निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान, व्‍यापार अच्‍छा है।

वृश्चिक-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। भाग्‍य साथ देगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार, प्रेम अच्‍छा है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे।

धनु-मन खिन्‍न रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार की भी स्थिति ठीक चलती रहेगी।

मकर-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है।

See also  Horoscope 28 April 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कुंभ-स्थिति अच्‍छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार की अद्भुत स्थिति है। अच्‍छी स्थिति है। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें।

मीन-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार भरपूर साथ दे रहा है।