Horoscope 4 June 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Horoscope 4 June 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल :

मेष-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। खर्च को लेकर ज्‍यादा सोचेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है लेकिन मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार का संतुलन बना रहेगा और भरपूर साथ मिलेगा।

वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। मन संकुल रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

मिथुन-शासन-सत्‍ता पक्ष का साथ मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम अच्‍छा रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत दिख रहे हैं।

कर्क-जोखिम से उबर चुके हैं। शुभता में वृद्धि हो रही है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

See also  Horoscope 10 February 2025 : इस राशि के लोगों को आज हो सकती है आर्थिक हानि, पढ़ें अपना राशिफल

सिंह-परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। सोच-समझकर आगे बढ़ें। किसी भी तरह का कोई रिस्‍क न लें। चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार अद्भुत रहेगा।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति तू-तू, मैं-मैं वाली है। व्‍यापार अच्‍छा है।

धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है लेकिन गृहकलह का भी संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

मकर-पराक्रम रंग लाएंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक कहा जाएगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है।

See also  वरीयान और परिघ योग का संयोग, जानें आज कैसा रहेगा राशिफल

कुंभ-पूंजी निवेश न करें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। धन का आगमन बढ़ेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी हो सकती है। व्‍यापार आपका सही चल रहा है।

मीन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍य साथ देगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय दिख रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर