human organ theft - पाक में नापाक हरकत, अस्पताल की छत में मिली 500 लाशें
human organ theft - पाक में नापाक हरकत, अस्पताल की छत में मिली 500 लाशें

टीआरपी डेस्क

पाकिस्तान के मुल्तान शहर के पंजाब निश्तार अस्पताल से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पाक में मानव अंगों की चोरी का नापाक कारनामा खुलने से वहां हंगामा मच गया है। इस हैरान करने वाले मामले में अस्पताल की छत पर ऐसी कई लाशें मिली है जिनके अंगों को निकलने के निशान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल की छत पर करीब 500 लावारिस शव पड़े मिले हैं। इनके अंदरूनी अंग भी गायब हैं। कई शवों के सीने खुले हैं, उनके हार्ट निकाले जाने की आशंका है।

खबर के मुताबिक इतनी संख्या में जो शव बरामद हुए हैं उनकी मौत की वजह और उनकी शिनाख्त के लिए आनन फानन में उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित की गई है। सम्भावना जताई जा रही है कि अस्पताल में लाये गए गंभीर मरीजों की मौत के बाद उनके परिजनों के नहीं आने से प्रबंधन की मिली भगत से यह सब गोरख धंधा अंजाम दिए जाने का शक है। मामले में अब भी कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

See also  पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन की अफवाह पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं काफी भावुक हो गया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।