नई दिल्ली। India Canada Tension: खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में तनाव के बीच पंजाब के एक और नामी गैंगस्टर का कत्ल हो गया है। कनाडा के खुफिया सूत्रों के मुताबिक दविंदर बंबीहा गैंग के सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या कर दी गई है। अज्ञात लोगों ने गोली मारकर गैंगस्टर की हत्या कर दी। सुक्खा की हत्या भी उसी तरह से हुई है जिस तरह निज्जर की हत्या की गई थी। जानकारी के मुताबिक गैंगवार की वजह से सुक्खा का कत्ल किया गया।

India Canada Tension: 2017 में सुक्खा फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत से भागकर कनाडा चला गया था। उसके खिलाफ भारत में सात केस दर्ज हैं। भारत के कानून से बचने के लिए कई गैंगस्टर कनाडा चले गए हैं। कनाडा में खालिस्तानियों और इन अपराधियों को पनाह मिल रही है और वे भारत विरोधी अजेंडा चला रहे हैं। वहीं जब गैंग में आपसी दुश्मनी की वजह से हत्या हो गई तो कनाडा इल्जाम भारत पर लगाने लगा है।

See also  CG NEWS : PCC चीफ मोहन मरकाम ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कुलपति के चयन की मांग..

India Canada Tension:रिपोर्ट्स के मुताबिक सुक्खा दुनेके को लगभग 15 गोलियां मारी गईं। कनाडा में खालिस्तानी निज्जर के बाद यह दूसरी बड़ी ऐसी घटना है। जानकारी के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात विनीपग में उसे गोली मारी गई। वह पंजाब के मोगा गांव का रहने वाला था। अपराधी बनने से पहले वह मोगा डीसी कार्यालय में काम कर चुका है। नंगल अंबिया हत्याकांड में भी सुक्खा का नाम आया था।