स्पोर्ट्स डेस्क। INDIA vs UAE Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 की शुरुआत भारतीय टीम आज यूएई के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत अब तक इस टूर्नामेंट को आठ बार जीत चुका है। भारत एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीम है।

आज का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7:30 बजे होगा। दोनों टीमें ग्रुप ए का हिस्सा हैं और इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की राह आसान करना चाहेंगी।

INDIA vs UAE Asia Cup 2025 : इस अहम मुकाबले में भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि यूएई की कप्तानी मुहम्मद वसीम संभाल रहे हैं। दोनों ही कप्तान अपनी-अपनी टीमों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

See also  टीआरपी स्पेशल: कोरोना संकट में स्विटजरलैंड दुनिया का सबसे सुरक्षित देश, जानें किस पायदान पर है भारत

अगर आप इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन दर्शक सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

भारत का एशिया कप 2025 में आगे का कार्यक्रम भी तय है। 14 सितंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा, जो एक हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है। इसके बाद 19 सितंबर को भारत का सामना ओमान से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

भारत की टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी इस बार टीम को ट्रॉफी दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। वहीं यूएई की टीम भी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर उलटफेर करने की कोशिश करेगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।