TRP डेस्क : रुस–यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बड़ा झटका लगा है। रुस के यूक्रेन पर हमले के बाद लगातार दुनिया के कई देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन रुस के खिलाफ होते जा रहे हैं। इसी बीच इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन ने व्लादिमीर पुतिन को फेडरेशन के अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इस संस्था के एंबेसेडर भी थे। जूडो फेडरेशन ने बयान जारी कर पुतिन को दोनों पदों से सस्पेंड कर दिया है। यह फैसला फेडरेशन के द्वारा पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के विरोध में लिया गया है। इस युध्द के कारण अब पुतिन जुडो फेडरेशन के सदस्य भी नही रह पाएंगे।

यह बहुत कम लोग जानते हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जुडो में ब्लैक बेल्ट हैं। व्लादिमीर पुतिन राजनिति के अलावा खेल में भी दिलचस्पी रखते है। 69 साल की उम्र में भी कमाल की फिटनेस रखने वाले पुतिन जूडो, बॉक्सिंग, फुटबॉल, घुड़सवारी, डाइविंग, हॉकी और बैडमिंटन जैसे खेलों का जबरदस्त शौक रखते है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खेल जगत से बाहर हो गए हैं उन्हें और उनके देश को एक और नया झटका मिला। पहले चैम्पियंस लीग के फाइनल की मेजबानी रूस से छीन ली गई, अब इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन ने एक तगड़ा झटका दिया है।

See also  Trump will meet Putin : ट्रंप 15 अगस्त को अलास्का में पुतिन से मिलेंगे, बोले- रूस-यूक्रेन शांति समझौता बहुत करीब

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर