न्यूयॉर्क। अमेरिका के बार-बार आपत्ति जताने के बावजूद भी तुर्की ने रूस में बनी एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने का निर्णय ले लिया। इसके बाद ही अमेरिका ने तुर्की को एफ-35 लड़ाकू विमानों के सहायक उपकरणों की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। लेफ्टिनेंट कर्नल माइक एंर्ड्यूज ने सोमवार को सीएनएन से एक बयान में कहा कि तुर्की के एस-400 की आपूर्ति रोकने के निर्णय को लंबित करने के कारण तुर्की की एफ-35 के संचालन से संबंधित आपूर्तियों और गतिविधियों को भी रोक दिया गया है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर तुर्की से हमारी बातचीत आभी जारी है। उन्होंने कहा कि हमारी एफ-35 साझेदारी को लेकर मौजूदा परिस्थिति का हमें बहुत दुख है, लेकिन रक्षा विभाग हमारी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी में साझा निवेश को बचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।
यह घोषणा नाटो की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर तुर्की के विदेश मंत्री के एक मंत्रिमंडल बैठक के लिए वॉशिंगटन रवाना होने के दौरान हुई। एंर्ड्यू ने कहा, अमेरिका तुर्की को उसके एस-400 खरीद के गलत परिणामों के बारे में लगातार चेतावनी देता रहा है। उन्होंने कहा, हम हालांकि स्पष्ट हैं कि एस-400 का अधिग्रहण एफ-35 के अनुकूल नहीं है और एफ-35 कार्यक्रम में तुर्की के शामिल होने पर खतरा मंडरा सकता हैं।

See also  इजराइल ने उत्तरी गाजा में की भारी गोलाबारी, फलस्तीनियों ने इलाका छोड़ा

एफ-35 लड़ाकू विमान की खासियतें:

अमेरिका में बना ये लड़ाकू विमान एफ-35 बहुत ही तेज गति का विमान हैं। इस लड़ाकू विमान को नई तकनीक से बनाया गया है। इस विमान में रडार की पकड़ से बच निकलने की क्षमता है।
रडार में न दिखने की वजह से ये दुश्मन के विमानों को बहुत ही कम वक्त में गिरा सकता है। इसमें खास सेन्सर लगे हुए हैं, जिसके कारण डेटा जल्द ही सैन्य कमांडरों के साथ साझा किया जा सकता है। साथ ही ये विमान रडार को जैम करने की क्षमता भी रखता है। एफ-35 विमान के तीन प्रकार हैं- पहला एफ-35ए- जो आम विमानों की तरह टेकआॅफ करता है, दूसरा एफ-35बी जो सीधे हेलीकॉप्टर की तरह लैंड कर सकता है यानी ये विमान वर्टिकल लैंडिंग की क्षमता रखता है और तीसरा एफ-35सी जो एयरक्राफ्ट कैरियर यानी युद्धपोतों से उड़ान भर सकता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Donald Trump oath ceremony : डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, सबसे उम्रदराज प्रेसिडेंट का बनेगा नया रिकार्ड

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।