टीआरपी डेस्क। कनाडा में रह रहे खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की एक गुरुद्वारे में हत्या कर दी गई है। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के पंजाबी बहुल सरे शहर में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में उसे गोली मारी गई। वो इस गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था।

सिख फॉर जस्टिस का था मेंबर

निज्जर अलगाववादी संगठन, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का एक एक्टिव मेंबर था जिसको लेकर भारत भी अलर्ट मोड में था। उसने ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तान जनमत संग्रह के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पहले निज्जर के खिलाफ कथित रूप से आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया था। भारत ने कनाडा के अधिकारियों से पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।

NIA ने 10 लाख का रखा था इनाम

भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीते साल जुलाई में निज्जर पर 10 लाख का इनाम रखा था। निज्जर पर पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या करने का आरोप था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।