नई दिल्ली। भारत और चीन की सेना के बीच LAC क्रॉस करने को लेकर काफी समय से तनातनी देखने को मिल रही है। इस बीच भारतीय सेना के अधिकारिक बयान में बताया गया था कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 1 अधिकारी और 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं अब सामने आ रही खबरों की मानें तो चीनी सेना के भी 5 जवानों की मौत की खबर आ रही है।

इस पूरे मामले पर चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारतीय सेना ने बॉर्डर क्रास किया है। साथ ही चीनी विदेश मंत्रालय ने उल्टा भारत पर ही आरोप लगाते हुए यह कहा है कि भारत ने चीनी सीमा में घुसपैठ की और चीन सेना के जवानों पर हमला किया। इस बाबत चीन ने भारत से कहा है कि इस तरह के हालात में भारत एकतरफा कार्रवाई न करे।

चीनी सेना के 5 जवानों के मरने को लेकर चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के चीफ रिपोर्टर ने बताया कि LAC पर चीनी सेना के 5 जवान मारे गए हैं, जबकि 11 सैनिक घायल हुए हैं। इस मामले में भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा है कि काफी वक्त से दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच मामले को ठंडा करने के लिए लंबे वक्त से बातचीत चल रही है। इस बीच सोमवार को गलवाना घाटी में रात के वक्त डि-एस्किलेशन की प्रक्रिया के दौरान दोनों देशों के सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए।

See also  राहत: छत्तीसगढ सरकार ने संकट में फंसे मजदूरों की सहायता के लिए जारी किए 3 करोड़ 80 लाख रुपए

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।