चीन में कोरोना से स्थिती भयावह होती जा रही है। इसी के सात ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है।

टीआरपी डेस्क। चीन में कोरोना से स्थिती भयावह होती जा रही है। इसी के सात ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि चीन में जीरो कोविड पॉलिसी हटाने के बाद पहली बार कोरोना से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है।

आंकड़ों के अनुसार चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 8 दिसंबर से 12 जनवरी तक 60 हजार लोगों की मौत हुई। मरने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 65 साल से ज्यादा थी। वहीं चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए रिसर्च के मुताबिक, 11 जनवरी तक देश की 64% आबादी यानी 90 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार गांसु प्रांत की 91% आबादी, हेनान प्रांत की 89% आबादी, युनान की 84% आबादी और किंघाई प्रांत की 80% आबादी संक्रमित है।

वहीं भारत में हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, अभी 1,254 एक्टिव केस हैं। कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

See also  बांग्लादेश: फेरी में आग लगने से 32 जिंदा जले, 100 से ज्यादा लोग झुलसे

चीन के ही हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार कोरोना का पीक 2 से 3 महीने तक रहेगा। गांव में कोरोना के फैलने की वजह चीन में 21 जनवरी से शुरू होने वाली लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों को बताया है। लूनर न्यू ईयर की छुट्टियां लोग अपने गांव में जाकर समय बिताते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो शहर से लोग कोरोना का संक्रमण लेकर गांव पहुंचेंगे। गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण हालात और भी खराब हो सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।