America Shooting
America Shooting

वर्जीनिया। America Shooting: अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में अज्ञात हमलावर की गोलीबारी में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। गोलीबारी यह वारदात अमेरिका में वर्जीनिया के चेसापीक में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही का पुलिस ने वॉलमार्ट के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। पुलिस ने हमलावर की धरपकड़ शुरू कर दी है। बता दें कि अमेरिका के इंडियाना में 18 जुलाई को ग्रीनवुड पार्क मॉल में फायरिंग की घटना हुई. मास शूटिंग के दौरान 10 लोग गोलीबारी का शिकार हुए, इनमें से 3 की मौत हो गई।

सबसे ज्यादा खतरनाक घटना 15 मई को अमेरिका के टेक्सास में सामने आई थी। जब उवाल्डे शहर में 18 साल के लड़के ने स्कूल में घुसकर गोलियां बरसाईं और 19 छात्रों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 3 शिक्षक भी अपनी जान गंवा बैठे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।