Angered by not getting biryani, a person set fire to the restaurant by spraying petrol, see VIDEO

न्यूयार्क सिटी । अमेरिका के न्यूयार्क सिटी में बिरयानी खाने के लिए पहुंचे एक शख्स ने बांग्लादेशी रेस्टोरेंट को ही आग के हवाले कर दिया। रेस्टोरेंट को आग के हवाले करने वाले शख्स का आरोप है कि उसने बिरयानी का ऑर्डर किया था लेकिन उसे उसकी जगह कुछ और परोस दिया गया था। रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों का कहना है कि शख्स नशे में था।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान 49 साल के चोएफेल नोरबू के रूप में हुई है। जिसने अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया, मैं बहुत नशे में था, मैंने चिकन बिरयानी ऑर्डर किया था। लेकिन उन्होंने मुझे चिकन बिरयानी नहीं दी। जिसके बाद मुझे गुस्से आ गया और मैंने उसे बाहर फेंक दिया।

घटना को लेकर इत्तदी गार्डन एंड ग्रीफ के कर्मचारियों ने दूसरी ही कहानी बताई है। वेट्रेस जहांना रहमान ने न्यूयार्क पोस्ट को बताया कि नोरबू के ऑर्डर में कोई गड़बड़ी नहीं थी। जैसा कि उन्होंने दावा किया है। जिस तरह से स्टोर में उन्होंने व्यवहार किया है कि वह एक पागलपन जैसा था। सोशल मीडिया पर सिराज नूरानी नाम के एक जर्नलिस्ट ने घटना का वीडियो शेयर किया है।

See also  India-US trade deal: ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस, पुतिन की भारत यात्रा के बाद पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात, क्या बन गई बात, सोशल मीडिया एक्स पर पीएम ने खुद साझा की जानकारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।