बड़ा हादसा: सेना का विमान C-130 क्रैश, 85 जवान थे सवार, अब तक 40 को पहुंचाया अस्पताल

नई दिल्ली। फिलीपीन वायुसेना का सी-130 विमान रनवे पर नहीं उतर पाने के कारण दक्षिणी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इन विमान में सैन्यकर्मी सवार थे और सभी 40 जवानों बचा लिया गया है।

चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान ने यह जानकारी दी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि विमान में कितने लोग सवार थे और क्या इस हादसे में किसी की जान गई है। विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

सोबेजाना ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोबेजाना ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान रनवे पर नहीं उतर पाया। विमान चालक ने उसे फिर से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’

See also  जीत की 50वीं वर्षगांठ: वेसल स्क्वाड्रन को रामनाथ कोविंद करेंगे राष्ट्रपति मानक प्रदान, पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों को किया था ध्वस्त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।