PM मोदी की "कश्मीर बैठक" से पहले पाक की गीदड़भभकी, भारत को नहीं करने देंगे कोई बदलाव
PM मोदी की "कश्मीर बैठक" से पहले पाक की गीदड़भभकी, भारत को नहीं करने देंगे कोई बदलाव

इस्लामाबाद। भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के 14 नेताओं को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने का न्योता देने के बाद पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है।

माना जा रहा है कि इस बैठक में केन्द्रशासित प्रदेश कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का खाका तैयार किया जाएगा। PM मोदी की इस “कश्मीर बैठक” से पहले पाकिस्तान ने  गीदड़भभकी देते हुए कहा कि वह कश्मीर के विभाजन और उसकी जनसांख्यिकी बदलने के भारत के किसी भी कदम का विरोध करेगा।

पाकिस्तान के  विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत को पांच अगस्त 2019 की कार्रवाई के बाद कश्मीर में कोई और अवैध कदम उठाने से बचना चाहिए। पाकिस्तान का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के 14 नेताओं को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में केन्द्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने का खाका तैयार किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।