टीआरपी डेस्क। आप ने कई शादियों के बारे में सुना होगा जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी। ऐसा ही कुछ फिर से हो रहा है क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने मिस्त्र के जॉकी यानि घुड़सवार नायल नास्सार के साथ सगाई का ऐलान किया है। इस सगाई के ऐलान के साथ ही ये बात काफी चर्चा में है। साथ ही ये फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

4 साल से थे रिलेशनशिप में :

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जेनिफर गेट्स ने नायल के साथ फोटो डाली और इसके कैप्शन में लिखा ‘नायल नासर, आप अलग तरह के व्यक्ति हैं। बीते सप्ताह बेहद खूबसूरत जगहों पर तुम्हारे साथ बिताए लम्हों में जैसे में डूब सी गई।

अपनी बाकी की लाइफ मैं साथ मिलकर सीखने, मुस्कुराने और मोहब्बत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। हां, अब बहुत हो चुका।’ यही नहीं नायल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘उसने यस कहा है। अब से मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत व्यक्ति महसूस कर रहा हूं। तुम वह सबकुछ हो, जिसकी मैं परिकल्पना कर सकता हूं।’

See also  डॉ. हर्षवर्धन बने WHO एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन, जापान के डॉ हिरोकी नकतानी की ली जगह

घुड़सवारी के दौरान हुई थी मुलाकात :

दरअसल, दोनों ही एक-दूसरे के साथ काफी लंबे समय से हैं। बात नायल की करें तो वो मूल रूप से मिस्त्र के हैं और उनका बचपन कुवैत में गुजरा। यहां उनके पिता का व्यवसाय था। वहीं साल 2009 में उनका परिवार अमेरिका के कैलिफोर्निया में बस गया। दोनों की मुलाकात भी घुड़सवारी के दौरान ही हुई थी।

ऐसे में अब दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं। जहां जेनिफर के इस पोस्ट को अब तक 46 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, तो वहीं नायल के पोस्ट को अब तक 17 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोग दोनों को बधाईयां दे रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।