Brazil School Shooting
Brazil School Shooting

एस्पिरिटो सैंटो (ब्राजील)। Brazil School Shooting: दक्षिण पूर्वी ब्राजील के दो स्कूलों में एक सिरफिरे युवक ने दो स्कूलों में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोगो घायल हो गए हैं।

Brazil School Shooting: जानकारी के मुताबिक एक युवक ने अर्ध स्वचालित पिस्तौल और बुलेटप्रूफ बनियान पहनकर स्कूल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में दो टीचर और 1 छात्र की मौत हो गई है, वहीं स्कूल में मौजूद 11 लोगों घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Brazil School Shooting: ब्राजील में सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय ने मीडिया को जानकारी दी है कि गोलीबारी प्राथमिक और मध्य विद्यालय के छात्रों और एक निजी स्कूल के साथ हुई। दोनों ही स्कूल एस्पिरिटो सैंटो राज्य के छोटे से शहर अराक्रूज़ में एक ही सड़क पर स्थित हैं।

Brazil School Shooting: हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि सिरफिरा युवक गिरफ्तार किया गया है या नहीं। सार्वजनिक सुरक्षा सचिव मार्सियो सेलांटे ने जानकारी दी है कि सुरक्षा कैमरे के फुटेज में हमलावर को बुलेटप्रूफ बनियान पहने और हमलों के लिए एक अर्ध स्वचालित पिस्तौल का उपयोग करते हुए देखा गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।