ब्रिटेन की PM लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, कहा- लोगों से किए वादे पूरे नहीं कर सकी

टीआरपी डेस्क। काफी समय से भारी दबाव का सामना कर रहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने आखिरकार गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर ही दिया। हालांकि, वो अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद पर बनी रहेंगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक लिज ट्रस सिर्फ 45 दिन पद पर रहीं। किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह सबसे छोटा कार्यकाल है। इसके पहले 1827 में जॉर्ज केनिंग 119 दिन PM रहे थे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने मीडिया से कहा- मैं जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन्हें पूरा नहीं कर सकी। इसका अफसोस है। किंग चार्ल्स को मैंने इस बारे में जानकारी दे दी है।

इससे पहले उन्होंने एक मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वादाखिलाफी और गलतियों की जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगती हूं। हम हर वादा पूरा करना चाहते हैं, लेकिन अभी इसमें वक्त लगेगा। इस्तीफे के सवाल पर कहा- मैं हार नहीं मानती। लोगों के लिए काम करना चाहती हूं। इसलिए इस्तीफे जैसी फिजूल बातों पर वक्त खराब नहीं करना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।