टीआरपी डेस्क। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने निज्जर हत्याकांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल और गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए आरोपों से पलटते हुए कहा कि उनके पास ऐसे किसी भी आरोप को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है।

कोई सबूत नहीं है

कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार नाथली जी ड्रूइन ने स्पष्ट किया कि सरकार ने भारतीय नेताओं को किसी गंभीर आपराधिक गतिविधि से जोड़ने का दावा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अटकलें गलत हैं और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा सकती हैं।

भारतीय एजेंटों का उल्लेख फिर किया गया

हालांकि, ड्रूइन ने रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि RCMP ने भारतीय एजेंटों द्वारा कनाडा में आपराधिक गतिविधियों के खतरे को देखते हुए जनता को सतर्क किया था। भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

See also  pahalgam attack: लंदन में पहलगाम हमले का विरोध कर रहे हिंदुस्तानी को पाक अधिकारी ने दी सिर कलम करने की धमकी

कनाडाई अखबार ने पीएम मोदी का नाम घसीटा

कनाडा के अखबार द ग्लोब एंड मेल ने निज्जर हत्याकांड में पीएम मोदी और अन्य भारतीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे खारिज करते हुए ऐसे दावों को आधारहीन और हास्यास्पद बताया।

भारत-कनाडा संबंधों में खटास

बीते एक साल में भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास बढ़ी है। भारत ने कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, कनाडा ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का दावा किया था, जिसे भारत ने नकार दिया।

ट्रूडो सरकार के बयान की अहमियत

ट्रूडो सरकार का हालिया बयान दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के संकेत देता है। सरकार ने पीएम मोदी और अन्य नेताओं पर किसी कार्रवाई की बात से इनकार करते हुए इसे गलतफहमी बताया है। इससे भारत और कनाडा के बीच संबंधों में जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद है।

See also  पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।