दिल्ली में कोरोना से मरने वाले सभी मरीज ओमिक्रॉन से थे संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग से हुआ खुलासा

टीआरपी डेस्क। दुनिया के कई देशों में कोरोना विस्‍फोटक स्‍वरूप अख्तियार करता जा रहा है। चीन, रूस और ब्रिटेन में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने फिर चिंता बढ़ा दी है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 24.63 करोड़ को पार कर गया है। वहीं महामारी से मरने वालों की संख्‍या 49.9 लाख से ज्‍यादा हो गई है। अमेरिका सबसे अधिक मामलों 45,949,951 और सर्वाधिक 745,665 मौतों के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

रूस में एक दिन में करीब 41 हजार संक्रमित

रूस में सख्‍ती के बावजूद बीते 24 घंटे में 40,993 नए मामले दर्ज किए गए जो पिछले दिन से 700 ज्‍यादा हैं। रूस में इसी अ‍वधि के दौरान महामारी से 1,158 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही रूस में महामारी से मरने वालों की संख्‍या 238,538 हो गई है।

ब्रिटेन में 41,278 नए केस

ब्रिटेन में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 41,278 मामले सामने आए जबकि 166 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही ब्रिटेन में संक्रमितों की कुल संख्या 9,019,962 हो गई है। ब्रिटेन में अब तक महामारी से 140,558 लोगों की मौत हो चुकी है।

See also  CG School Reopening : 16 महीने बाद खुलेंगे स्कूल, राज्य शासन ने जारी की गाइडलाइन

चीन में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

पिछले 15 दिनों में चीन के 14 प्रांतों में कोरोना ने पांव पसार लिए हैं। बीते 17-29 अक्टूबर के बीच चीन में कोरोना के 377 केस सामने आ चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि मरीजों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि संक्रमण को रोकना मुश्किल हो रहा है।

मैक्सिको में 325 और ब्राजील में 232 की मौत

मैक्सिको में एक दिन में 325 लोगों की महामारी से मौत हो गई है जबकि 3,478 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही मैक्सिको में महामारी से अब तक 288,276 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 3,805,765 तक पहुंच गया है।

फिलीपींस में शनिवार को कोविड के 4,008 नए मामले सामने आए जबकि 423 लोगों की मौत हो गई। फिलीपींस में जनवरी के बाद दूसरी बार इतनी संख्या में लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में एक दिन में 232 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई जबकि 10,693 नए मामले सामने आए।

See also  9 DEO समेत शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, देखें लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।