अमेरिका में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस,स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन ने बढ़ाई टेंशन

वाशिंगटन। कोरोना महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके अमेरिका में फिर दैनिक मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। पिछले तीन हफ्ते से नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। डेल्टा वैरिएंट के प्रसार, सुस्त टीकाकरण अभियान और गत चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में हुए जमावड़ों के कारण नए मामलों में बढ़ोतरी बताई जा रही है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के मुताबिक, अमेरिका के सबसे ज्यादा आबादी वाले लॉस एंजिलिस काउंटी में एक महीने में नए मामलों में 500 फीसद की वृद्धि हुई है। यहां बीते 24 घंटे में 1,103 नए पॉजिटिव केस पाए गए। यह लगातार पांचवां दिन है, जब एक हजार से अधिक नए संक्रमित मिले। इधर, अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक, 55.6 फीसद अमेरिकियों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।