नई दिल्ली । सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स  में आज बड़ी  चूक होने का मामला सामने आया है । जिसमें टोयोटा ने आज एक बड़ा खुलासा कर सभी को चौंका दिया । टोयोटा ने बयान जारी कर बताया कि उसकी टी-कनेक्ट सर्विस को यूज करने वाले करीब 296,000 यूजर्स की इंफॉर्मेशन लीक हो गई है । कंपनी अब से लीक के संबंध में जांच कर रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि ये चूक किस स्तर पर और कितनी नुकसानदायक हो सकती है ।
टोयोटा के अनुसार कुल 296,019 ईमेल और टी-कनेक्ट का उपयोग करने वालों के यूर्ज का नंबर लीक हुआ है.टी-कनेक्ट  एक टेलीमैटिक्स सर्विस है जो एक नेटवर्क के थ्रू कार और ड्राइवर्स को कनेक्ट रखती है । माना जा रहा है कि इसी को हैक कर कहीं से ये लीक हुआ है ।
संवेदनशील जानकारी लीक होने से इनकार
वहीं टोयोटा के अनुसार इस बात की कोई भी संभावना नहीं है कि यूजर्स के नाम, फोन नंबर या क्रेडिट कार्ड से संबंधित कोई संवेदनशील जानकारी लीक हुई हो । हालांकि कंपनी ने इस बात का दावा कर दिया है लेकिन टी कनेक्ट सर्विस में यूजर की कई पर्सनल जानकारियां होती हैं ।

See also  ब्रेकिंग: देवेंद्र फडणवीस ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अजीत पवार डिप्टी सीएम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।