रूस-यूक्रेन युद्ध : महज 5 मिनट में यूक्रेन में मची तबाही, रूस ने राजधानी कीव समेत 13 जगह किये बड़े धमाके, देखिए तस्वीरें
रूस-यूक्रेन युद्ध : महज 5 मिनट में यूक्रेन में मची तबाही, रूस ने राजधानी कीव समेत 13 जगह किये बड़े धमाके, देखिए तस्वीरें

नेशनल डेस्क। गत दिनों से रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बाद आखिरकार रूस ने युद्ध का आगाज कर ही दिया। आज सुबह 9 रूस राष्ट्रपति पुतिन की सेना ने युद्ध की कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके किए।

रूस-यूक्रेन युद्ध : महज 5 मिनट में यूक्रेन में मची तबाही, रूस ने राजधानी कीव समेत 13 जगह किये बड़े धमाके, देखिए तस्वीरें

एक विदेशी मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के 12 जगहों को निशाना बनाया और हमला कर दिया। बता दें रूस की तरफ से कीव में दो जगह बैलास्टिक मिसाइल से हमला किया गया। बाकी जगहों की सटीक लोकेशन का पता नहीं चला है।

इसके साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने हमले का ऐलान करते हुए अमेरिका और NATO को धमकाने वाले अंदाज में बोले कि रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

बता दें इस बयान के 5 मिनट के भीतर यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। इन हालातों को देखते हुए वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू मिशन को भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एयरइंडिया की फ्लाइट खतरे के अलर्ट के चलते वापस लौट आई।

रूस के लगातार हमले का यूक्रेन ने भी जवाब दिया और रूस के एक फाइटर जेट को मार गिराया। यूक्रेन ने कहा कि हम इस हमले का जवाब देंगे और इस जंग को जीतेंगे। यही वक्त है, जब पूरी दुनिया को रूस को जवाब देना चाहिए और उसे रोकना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।