Economic crisis in Pakistan Pakistan's situation with Sri Lanka, fall of 255 rupees against dollar
Economic crisis in Pakistan Pakistan's situation with Sri Lanka, fall of 255 rupees against dollar

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। Economic crisis in Pakistan: पाकिस्तान में आर्थिक संकट लगातार बना हुआ है। गले तक कर्ज में डूबे पाकिस्तान में डॉलर के मुकाबले वहां की करेंसी की कीमत काफी गिर गई है। एक डॉलर के मुकाबले 225 पाकिस्तानी रुपया हो गया है।

Economic crisis in Pakistan: बता दें कि नगदी का संकट झेल रहे पाकिस्तान का खजाना हर रोज खाली हो रहा है और वहां श्रीलंका जैसी नौबत देखने को मिल रही है। क्या इस स्थिति में पाकिस्तान को भी श्रीलंका की जनता की तरह विरोध झेलना पड़ेगा?

Economic crisis in Pakistan: पैसों के लिए दूसरों पर निर्भर है पाकिस्तान

Economic crisis in Pakistan: पाकिस्तानी करेंसी के गिरने से पाकिस्तान की माली हालत ये है कि वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के राहत पैकेज के लिए कठिन शर्तों को मानने के लिए तैयार हो गया है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ में अपनी अवाम से इस बात को साझा किया था कि सरकार 6 अरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज के लिए सभी शर्तों को मानने के लिए तैयार है।

See also  America: गर्मियों में पीएम मोदी कर सकते हैं अमेरिका की यात्रा, राष्ट्रपति बाइडन ने दिया आमंत्रण
Economic crisis in Pakistan Pakistan's situation with Sri Lanka, fall of 255 rupees against dollar
Economic crisis in Pakistan Pakistan’s situation with Sri Lanka, fall of 255 rupees against dollar

Economic crisis in Pakistan: आसमान छू रही है महंगाई

Economic crisis in Pakistan: पाकिस्तान में आर्थिक संकट इस कदर है कि वहां के आम लोगों की रोजाना की जिंदगी काफी बदतर हो गई है। गले तक कर्ज में डूबे पाकिस्तान में बुनियादी सुविधाएं तो दूर आटा, चावल, पेट्रोल और डीजल जैसी रोजाना के जरूरती सामान के भाव आसमान छू रहे हैं।

पाकिस्तान में 25 फीसदी तक महंगाई बढ़ चुकी हैं और विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार कम हो रहे हैं। पाकिस्तान में 4.1 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा पहुंच गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।