एलन मस्क

Elon Musk: दुनिया के सबसे आमिर और ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क ये असंका जताई है की उनकी जान को खतरा है। मस्क ने शनिवार को दावा किया है कि उनकी हत्या हो सकती है और उनके साथ कुछ बुरा होने की आशंका काफी अधिक है, यहां तक कि उन्हें गोली मारी जा सकती है। ट्विटर स्पेस पर दो घंटे के लंबे ऑडियो चैट में एलन मस्क ने कहा कि वह निश्चित रूप से अब किसी भी कोई ओपन कार में यात्रा नहीं करेंगे।

ट्विटर स्पेस पर एक ऑडियो चैट में एलन मस्क ने कहा, “अगर आपने ठान लिया है तो किसी को भी मारना इतना मुश्किल नहीं है। उम्मीद है कि वे ऐसा नहीं करेंगे। और भाग्य मेरे साथ हर स्थिति पर मुस्कुराता है और अगर ऐसा नहीं होता है तो वहां निश्चित रूप से कुछ जोखिम है। निश्चित रूप से खुले तौर पर घूमने पर रिस्क ज्यादा है।”

See also  Amazon के आइकन को हिटलर की मूंछों से जोड़ लोगो ने किया विरोध, कंपनी कर रही लोगो में बदलाव

इसके अलावा चर्चा के दौरान मस्क ने फ्री स्पीच के महत्व और ट्विटर के लिए उनकी भविष्य की योजना के बारे में भी बात की। मस्क ने कहा, “दिन के अंत में, हम सिर्फ एक ऐसा भविष्य चाहते हैं जहां हम उत्पीड़ित न हों। जहां हमारी स्पीच को दबाया नहीं जाए और हम बिना किसी डर के जो चाहें कह पाएं”। मस्क ने कहा कि जब तक आप किसी दूसरे को नुकसान न पहुंचा रहे हों तब तक आपको वह कहने की अनुमति दी जानी चाहिए, जो आप चाहते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  गलवान में हिंसक झड़प के 24 घंटे में भारत- चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की दूसरी बैठक शुरू