सिडनी। (Firing at Australia’s Canberra Airport, chaos ensued, attacker arrested) ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा एयरपोर्ट पर एक शख्स ने फायरिंग कर दी। गोलियां चलते ही एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई।सुरक्षा कर्मियों ने हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए है।

फायरिंग में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एहतियातन एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है। फ्लाइट ऑपरेशन भी रोक दिए गए हैं।

पुलिस ने लोगों से अभी एयरपोर्ट से दूर रहने को कहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर अभी फ्लाइट ऑपरेशंस को रोक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हालात सामान्य होने पर फ्लाइट सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

See also  कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस देश में फिर से शुरू हुई Online पढ़ाई, 8 लाख से अधिक लोग हुए घरों में बंद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।