टीआरपी। Former Bangladeshi Prime Minister Khaleda Zia has passed away : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिया जिया का 80 की उम्र में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से ढाका के एवर केयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना बीएनपी मीडिया सेल के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की गई।मंगलवार को सुबह 6 बजे डाक्टरों ने निधन की पुष्टि की।


Khaleda Zia Passes Away: पूर्व प्रधानमंत्री की हालत खराब होने पर विशेष विमान से उन्हें इलाज के लिए विदेश ले जाने की तैयारी थी। विमान को ढाका एयरपोर्ट पर स्टैंडबाई में रखा गया था, लेकिन मेडिकल बोर्ड ने केयर अस्पताल से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी।


उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में होने जा रहे चुनाव के लिए 29 दिसंबर को नामांकन दाखिल किया था। खालिदा जिया के नाम बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का रिकार्ड है।

See also  IND vs IRE : आयरलैंड से हारते ही भारत के नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज, विराट के क्लब में शामिल हुए श्रेयस, थमा सीरीज फतह का सिलसिला…


Khaleda Zia Passes Away: पिछले कई वर्षों से सीने के संक्रमण, लिवर, किडनी, डायबिटीज, गठिया और आंखों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके परिवारजनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन की पुष्टि की है। खालिदा जिया दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी थीं।


Khaleda Zia Passes Away: खालिदा जिया पहली बार 1991 से 1996 तक और दूसरी बार 2001 से 2006 के बीच। वह पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की पत्नी थीं। उनके बड़े बेटे और बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारीक रहमान वर्ष 2008 से लंदन में रह रहे थे और इसी महीने बांग्लादेश लौटे हैं। वहीं, उनके छोटे बेटे अराफात रहमान का 2025 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।