लंदन। इंग्लैंड के लीस्टर शहर में रविवार रात को स्थानीय मुस्लिमों और हिन्दुओं के बीच भारी झड़प हुई। दोनों पक्षों में छिड़ी हिंसा के बीच जब पुलिस ने दखल देने की कोशिश की, तब उनपर भी हमला बोला गया।

ये पूरा विवाद 28 अगस्त से चल रहा है, जब एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था, इस मैंच में भारत की जीत हुई थी। भारत की जीत और पाकिस्तान की हार से कट्टरपंथियों में काफी गुस्सा था। यही वो दिन था, जब मुस्लिमों और हिन्दुओं के बीच विरोध छिड़ गया।

विवादित पोस्टर पर भड़का रोष

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मुसलमानों ने शनिवार को लीस्टर शहर में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। इसके लिए एक पोस्टर भी बनाया गया था।

पोस्टर में लिखा था, ‘हम लेस्टा में उतरने जा रहे हैं, ताकि RSS के इन हिंदुत्व चरमपंथियों को यह दिखाया जा सके कि हमारी मुस्लिम और सिख महिलाओं तथा बच्चों और बुजुर्गों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

See also  एशिया का सरताज भारत, Asia Cup में जीत से वर्ल्डकप में एंट्री, जानें वर्ल्ड कप को लेकर क्या बोले अशोक ध्यानचंद…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।