ICC T20I Rankings: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के इस प्लेयर को मिला ईनाम, ​कोहली टॉप-10 से बाहर
ICC T20I Rankings: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के इस प्लेयर को मिला ईनाम, ​कोहली टॉप-10 से बाहर

ई दिल्ली। बुधवार को आईसीसी की ओर से टी20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की गई। टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के लिए इनाम मिला है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में राहुल ने एक स्थान की छलांग लगाई है। इसके साथ ही वहीं टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान विराट कोहली लंबे समय के बाद शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के दिग्गज ओपनर मार्टिन गप्टिल और पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिजवान को भी फायदा हुआ है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली कई महीनों बाद शीर्ष 10 से बाहर हुए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से आराम लिया था, जिसके कारण वह अपनी रैंकिंग में सुधार नहीं कर सके और 8वें स्थान से गिरकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दो अर्धशतकों समेत बनाए थे 159 रन

दूसरी तरफ इस फॉर्मेट में भारत के नए कप्तान बने रोहित शर्मा को भी बेहतरीन फॉर्म का फायदा मिला है और वह दो स्थान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर आ गए हैं. रोहित ने भी विश्व कप के आखिरी मैचों के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतकों समेत 159 रन बनाए थे।

See also  टीम इंडिया की कप्तानी से बाहर होंगे रोहित शर्मा , BCCI जल्द कर सकती है नए कैप्टन का ऐलान
https://twitter.com/ICC/status/1463425384255422467?s=20

पहले मैच में भी 65 रनों की खेली थी पारी

विश्व कप में अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ लगातार 3 अर्धशतक लगाने के बाद राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भी 65 रनों की पारी खेली थी। इस तरह अपनी पिछली 5 पारियों में राहुल ने 4 अर्धशतक लगाए और इसका फायदा आखिरकार उन्हें मिला। वह ताजा रैंकिंद में एक स्थान ऊपर चढ़ते हुए पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के डेविड मलान और तीसरे पर

अन्य खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के अनुभवी ओपनर मार्टिन गप्टिल की एक बार फिर शीर्ष 10 में वापसी हुई है। गप्टिल ने भारत के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतक लगाए थे. वह अब 10वें नंबर पर हैं। उनके अलावा पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिजवान भी एक स्थान चढ़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम अभी भी पहले स्थान पर हैं, जबकि दूसरे पर इंग्लैंड के डेविड मलान और तीसरे पर साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम हैं।

See also  जनरल बिपिन रावत के निधन से दुनियाभर में शोक , रूस ने कहा- भारत ने खोया महान देशभक्त, इन देशों ने जताया दुख

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर